July 21, 2026

पुलिस में बड़ा फेरबदल, अवैध खनन कार्यदल गठित …

0

यह कार्यदल अवैध गतिविधियों पर नजर रखेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगा।

एसपी विजय पांडेय ने पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ की, अवैध रेत उत्खनन रोकने को कार्यदल गठित।

जांजगीर-चांपा  जिले में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने कई पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इन तबादलों का उद्देश्य विभाग में व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। इसके साथ ही, जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा अंकुश लगाने के लिए एक विशेष ‘अवैध खनन कार्यदल’ का भी गठन किया गया है।

यह कार्यदल अवैध गतिविधियों पर नजर रखेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगा।

पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नई व्यवस्था और कार्यदल के माध्यम से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में कोई कसर न छोड़ें। यह निर्णय जिले में अपराध नियंत्रण और पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *