July 21, 2026

श्रमजीवी पत्रकार संघ का नारद जयंती सप्ताह संपन्न, ग्रामीण पत्रकार सम्मानित …

0

रायपुर में दो सत्रों में कार्यक्रम हुआ, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने ग्रामीण पत्रकारों का सम्मान किया।

दुर्गा प्रजापति

मस्तूरी   छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित महर्षि नारद जयंती सप्ताह कार्यक्रम राजधानी रायपुर में दो सत्रों में संपन्न हुआ। इसमें ग्रामीण पत्रकारों की परिचर्चा के बाद सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम का पहला सत्र वृंदावन हॉल और दूसरा सत्र स्पीकर हाउस के साहित्यिक हॉल में आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

राज्य साहित्य अकादमी अध्यक्ष शशांक शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर संघ के बिलासपुर जिलाध्यक्ष संतोष ठाकुर सहित ग्रामीण पत्रकारों का शॉल, श्रीफल और मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष पद पर आठवीं बार निर्वाचित होने पर अरविंद अवस्थी और महासचिव विश्व दीपक राई को बधाई दी।

उन्होंने नारद जयंती सप्ताह के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्रामीण पत्रकारों से मिलने को महत्त्वपूर्ण बताया।

पंकज झा ने महर्षि नारद को भारतीय पत्रकारिता का जनक बताते हुए हनुमान जी के प्रसंग का उल्लेख किया। रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ हैं और राष्ट्रवाद की भावना मजबूत करने में सहायक हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *