July 21, 2026

मनरेगा में फर्जीवाड़ा, काम बिना भुगतान का आरोप …

0

रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप: निजी लोगों की फोटो खींचकर फर्जी मस्टर रोल से मजदूरी भुगतान, जांच की व को मांग।

राजेंद्र सोनी

बिलासपुर  मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुकुर्दीकला में मनरेगा कार्यों में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने रोजगार सहायक पर आरोप किया है कि वे अपने निजी और करीबी लोगों को कार्यस्थल पर बुलाकर केवल फोटो खिंचवाते हैं, जबकि वास्तविक रूप से कोई काम नहीं कराया जाता।

इसके उपरांत सप्ताह भर में संबंधित लोगों के खातों में मजदूरी राशि भेज दी जाती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे मामले में फर्जी तरीके से मस्टर रोल तैयार कर शासन की राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। कई ऐसे लोगों के नाम भी सूची में दर्ज किए जा रहे हैं जो कार्यस्थल पर काम करते दिखाई नहीं देते।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर फर्जी भुगतान पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

उनका कहना है कि रोजगार गारंटी योजना गरीब और जरूरतमंद मजदूरों के लिए है, लेकिन इन अनियमितताओं के कारण वास्तविक हितग्राहियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और ग्रामीण प्रशासनिक जांच की मांग को लेकर मुखर होते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *