September 11, 2026

एनटीपीसी सीपत में रेल लाइन पर मिला युवक का शव …

0

अमृतांशु सिंह बिहार के रोहतास के रहने वाले थे; प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका।

राजेंद्र सोनी

बिलासपुर   जिले के एनटीपीसी सीपत परियोजना क्षेत्र में सीआईएसएफ के जवानों को एमजीआर रेल लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच आरंभ की। मृतक की पहचान अमृतांशु सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के निवासी थे। वे यहां स्टेज-3 निर्माण कार्य में संलग्न मेसर्स आरवीपीआर एजेंसी में कार्यरत थे।

प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है,

हालांकि पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इस घटना से सहकर्मियों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *