July 21, 2026

100 आदिवासी परिवारों की कराई घर वापसी …

0

वनांचल ग्राम बूचीपारा में हुए कार्यक्रम में 100 आदिवासी परिवारों ने मूल धर्म अपनाया।

राजेंद्र सोनी

कबीरधाम   जिले के वनांचल ग्राम बूचीपारा में एक घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायक भावना बोहरा ने करीब 100 आदिवासी परिवारों के लोगों को उनके मूल धर्म में वापस कराया। जानकारी के अनुसार, इन परिवारों ने पूर्व में अन्य धर्म अपना लिया था।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ लौटने वाले लोगों का स्वागत किया और उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया। विधायक भावना बोहरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से वनांचल क्षेत्रों में गरीब और अशिक्षित आदिवासियों को लालच, भ्रम और विभिन्न प्रलोभनों के माध्यम से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि अब समाज में जागरूकता बढ़ रही है और लोग अपनी संस्कृति, परंपरा और मूल धार्मिक पहचान की ओर लौट रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म वापसी का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विधायक भावना बोहरा अब तक विभिन्न गांवह/वें में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से 650 से अधिक आदिवासियों की घर वापसी करा चुकी हैं। वे लगातार गांव-गांव पहुंचकर सनातन परंपरा, आदिवासी संस्कृति और धार्मिक पहचान को लेकर संवाद कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *