July 21, 2026

परिवार के चार सदस्य मृत मिले, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी …

0

बच्चों को दी मौत, फिर दंपती ने लगाई फांसी; पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला, संदेह गहराया।

राजेंद्र सोनी

दुर्ग जिले में आर्य नगर निवासी एक परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए, जिससे क्षेत्र में हृदय विदारक घटना सामने आई है। मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45), पत्नी चंचल साहू (40), 13 वर्षीय बेटी दृष्णा और बेटे शशांक के रूप में हुई है। पुलिस इसे शुरूआती तौर पर सामूहिक आत्महत्या मान रही है, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में खलबली मच गई।
दुर्ग रेंज के डीआईजी विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों शवह/वें को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्चों के शव दीवान के अंदर मिले, जबकि चंचल साहू का शव फंदे पर लटका था और उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। गोविंद साहू का शव दूसरे कमौत, मृत्यु में पाया गया। गोविंद की मां सुबह कमौत, मृत्यु में देखने गईं तो चारों के शव देखकर हैरान रह गईं। पड़ोसियों के अनुसार, परिवार खुशहाल था और हाल ही तिरुपति बालाजी के दर्शन कर लौटा था।
पुलिस को दो पन्नों का एक कथित सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव का जिक्र बताया जा रहा है। चर्चा है कि गोविंद शेयर बाजार में नुकसान और कर्ज से परेशान थे। पुलिस बच्चों को जहर देकर दंपती के आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जता रही है, लेकिन पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंसे होने से मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *