July 21, 2026

कोटमी सोनार में नहर किनारे मिला युवक का शव, जांच जारी …

0

राजेंद्र सोनी

जांजगीर चांपा  जिले के कोटमी सोनार में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में चर्चा फैल गई। ठडगाबहरा गांव निवासी लक्ष्मी नारायण ओग्रे का शव शनिवार सुबह क्रोकोडायल पार्क के पीछे नहर के पास पड़ा मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर अकलतरा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का मुआयना किया। जांच के दौरान शव के पास महुआ शराब भी बरामद हुई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पुलिस ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के पीछे की वजह स्पष्ट होगी, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाल रही है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *